{"_id":"595bce9c4f1c1ba60e8b46ca","slug":"41499188892-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल प्रतिभाओं की खोज को जिला स्तरीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप 14 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल प्रतिभाओं की खोज को जिला स्तरीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप 14 को
Updated Tue, 04 Jul 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेल प्रतिभाओं की खोज को जिला स्तरीय ट्रायल 14 को
टनकपुर (चंपावत)। प्रतिभाशाली एथलीटों की खोज के उद्देश्य से 14 जुलाई को स्थानीय स्टेडियम में अंडर 17 आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं के जिला स्तरीय ट्रायल होंगे। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव रामायण प्रसाद ने बताया कि एथलीटों की खोज के लिए एनइआई स्पोर्ट्स ट्रस्ट नई दिल्ली, ओएनजीसी की ओर से देशभर में जिला स्तरीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप आयोजित की जा रही है। उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर चयनित एथलीटों को राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में प्रतिभाग करना होगा। इसके बाद राज्य स्तर पर चयनित एथलीटों को ओएनजीसी में प्रशिक्षित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि एथलेटिक्स चैंपियनशिप के तहत 800, 1500 मीटर की दौड़ होगी। प्रतिभाग के इच्छुक खिलाड़ियों को 13 जुलाई तक जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा। खिलाड़ियों को अपने साथ आयु प्रमाण पत्र लाना जरूरी है। एसोसिएशन के सचिव प्रसाद ने बताया कि बच्चों को प्रतिभाग कराने के लिए जिले के सभी स्कूलों को सूचना भेजी गई है।