फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   तो प्यासी रह जाएंगी जिले की 33 पटवारी चौकियां

तो प्यासी रह जाएंगी जिले की 33 पटवारी चौकियां

Sun, 30 Sep 2018 10:34 PM IST
Updated Sun, 30 Sep 2018 10:34 PM IST
विज्ञापन
तो प्यासी रह जाएंगी जिले की 33 पटवारी चौकियां
कमल जोशी
विज्ञापन

चंपावत। जल संस्थान का राजस्व विभाग की 33 पटवारी चौकियों का पानी का बिल सालों से जमा नहीं हो पाया है। बिल जमा न होने से जल संस्थान ने राजस्व विभाग के पटवारी चौकियों को अंतिम नोटिस जारी कर दिया है।

जिले में अधिकतर पटवारी चौकियों का बिल कनेेक्शन लगने के बाद से एक बार भी जमा नहीं हो पाया है। विभाग ने बिल जमा करने को लेकर इससे पहले भी तीन-चार बार नोटिस भेजे लेकिन राजस्व विभाग पर नोटिसों का कोई असर नहीं पड़ रहा है। राजस्व विभाग पर जल संस्थान का करीब 18 लाख रुपये से अधिक का बकाया है। इसमें चंपावत में आठ, लोहाघाट में आठ, पाटी में 13, बाराकोट में एक पटवारी चौकी शामिल है।
विज्ञापन



इन पटवारी चौकियों का नहीं हुआ बिल जमा
चंपावत। जिले के पटवारी चौकी चौपता, जाख, मडलक, डुंगराबोरा, मंगोली, खूनाबोरा, ढेरनाथ, कर्णकरायत, फूंगर, सिप्टी, कालूखान, गड़कोट, मुड़ियानी, मझेड़ा, सिमियाउरी, दूबड़, स्वांला, खर्ककार्की, गूम छत्रद्यार, चौड़ाकोट, रमक मंगललेख, साल, किमाड़, डुंगराकोट, भुंवाड़ी, कानीकोट, चौड़ामेहता, गागर, पटनगांव, रानीचौड़, बालातड़ी पर पानी का बिल बकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिले के 33 पटवारी चौकियों का लंबे समय से पानी का बिल जमा नहीं हो पाया है। बिल जमा करने को लेकर राजस्व विभाग को तीन-चार बार नोटिस भेज दी है। अब अंतिम नोटिस जारी किया जा रहा है। इसके बाद आरसी काटकर बिल वसूला जाएगा।
- आरके वर्मा, एई, जल संस्थान चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed