फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   एक साल बाद भी नहीं हो पाया पंचेश्वर में पेड़ों का माइक्रो सर्वे

एक साल बाद भी नहीं हो पाया पंचेश्वर में पेड़ों का माइक्रो सर्वे

Fri, 14 Sep 2018 11:08 PM IST
Updated Fri, 14 Sep 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
एक साल बाद भी नहीं हो पाया पंचेश्वर में पेड़ों का माइक्रो सर्वे
चंपावत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट पंचेश्वर बांध में पेड़ों की गिनती का काम ही अटक गया है। यही परियोजना हैं जिसको प्रधानमंत्री मोदी ने 2014 में पिथौरागढ़ मेें हुई जनसभा में सर्वोच्च प्राथमिकता का बताया था। वन विभाग ने सितंबर 2017 से डूब क्षेत्र में आने वाले पेड़ों का माइक्रो सर्वे शुरू किया था और समय पर धनराशि नहीं मिलने से आठ महीने से पेड़ों का माइक्रो सर्वे ठप है।
विज्ञापन


पंचेश्वर बांध में लगभग चार लाख से अधिक पेड़ डूब क्षेत्र में आने की संभावना है। इसमें से वन विभाग ने अब तक 60 हजार पेड़ों में लाल निशान लगाया है। वन विभाग ने जनवरी 2018 तक पेड़ों का माइक्रो सर्वे पूरा करने का लक्ष्य रखा था, लेकिन माइक्रो सर्वे के लिए वन विभाग को अब तक कोई धनराशि नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन


बजट के अभाव के चलते अब तक हुई पेड़ों की गिनती की धनराशि मजदूरों को वन विभाग के माध्यम से दी गई है। वन विभाग के अधिकारी और कार्यदायी कंपनी वैप्कोस के अधिकारियों के बीच पंचेश्वर में पेड़ों के माइक्रो सर्वें के लिए कई बार बैठकें भी चुकी हैं। उसके बाद भी वन विभाग को वैप्कोस से कोई पैसा नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन




पंचेश्वर में पेड़ों की माइक्रो सर्वे के लिए अभी तक धनराशि नहीं मिल पाई हैं। बजट की मांग की गई है। अब तक 60 हजार से अधिक पेड़ों में लाल निशान लगाया जा चुका है।
हेम चंद्र गहतोड़ी, वन क्षेत्राधिकारी, काली कुमाऊं लोहाघाट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed