{"_id":"5b78644d42c79246435d6687","slug":"31534616653-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरेलू बिजली बिल प्रति माह देने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरेलू बिजली बिल प्रति माह देने की मांग
Updated Sat, 18 Aug 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनबसा (चंपावत)। पिछले छह वर्षों का सिंचाई के लिए उपयोग की गई बिजली का बिल एक साथ मिलने से किसानों में रोष है। गौरव सेनानी कल्याण समिति ने घरेलू उपभोग के विद्युत बिलों का भुगतान प्रति माह लेने की मांग की है। कहा कि घरेलू उपभोग के बिल हर दो महीने में भेजने से गरीबों को दिक्कतों होती है।
बैठक में तय किया गया कि क्षेत्र में हस्ताक्षर अभियान चलाकर इस संबंध में राज्यपाल, मुख्यमंत्री और यूपीसीएल के चेयरमैन को ज्ञापन भेजा जाएगा। वहीं पूर्व सैनिक किसानों ने सिंचाई ट्यूबवेल के बिल अनियमित आने की बात कही। बताया कि वर्ष 2012 से जून 2018 के बिल एक मुश्त भेजने से उन्हें भुगतान करने में दिक्कत हो रही है। किसानों के पच्चीस से अस्सी हजार तक के बिल आए हैं।
उन्होंने कहा कि सिंचाई बिल प्रति छह माह में देने का नियम है, जिस पर अमल नहीं हो रहा है। कै. हरीश कापड़ी ने कहा कि जरूरत पड़ी तो उपभोक्ता जनहित याचिका दायर करने को विवश होंगे। अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष कै. भानी चंद, संचालन पुष्कर कापड़ी ने किया। बैठक में बनबसा टनकपुर के कई सदस्य मौजूद थे।