{"_id":"5b6887134f1c1b8d3e8b5772","slug":"31533576979-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंपावत जिले में धूमधाम से मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंपावत जिले में धूमधाम से मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस
Updated Mon, 06 Aug 2018 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। हर बार की तरह इस बार भी स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। जिला सभागार में डीएम एसएन पांडेय की अध्यक्षता में हुई बैठक में स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। सुबह साढ़े सात बजे गोरलचौड़ मैदान से जीजीआईसी तक प्रभातफेरी निकाली जाएगी जिसमें स्कूली बच्चों के साथ ही अधिकारी, कर्मचारी, व्यापार संघ, गणमान्य नागरिक प्रतिभाग करेंगे।
सुबह नौ बजे सभी सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों में, 9:30 बजे जिला कार्यालय में ध्वजारोहण किया जाएगा। कलक्ट्रेट सभागार में विचार गोष्ठी का आयोजन कर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सम्मानित किया जाएगा। सभी स्कूल, कालेजों में स्वतंत्रता संग्राम पर वादविवाद, भाषण, पेंटिंग प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। जीजीआईसी सभागार में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। 14 अगस्त को जिला अस्पताल में ब्लड डोनेशन कार्यक्रम आयोजित होगा। बैठक में एसडीएम सीमा विश्वकर्मा, अनिल गर्ब्याल, आरसी गौतम, पीडी एचजी भट्ट, वरिष्ठ कोषाधिकारी एचपी गंगवार, सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी, डीईओ डीएस राजपूत, डीएमओ मनोज पांडेय, डीआईओ एनआईसी मोहित साह, ईई लोनिवि बीसी पंत, डीडी भट्ट, राजेश मौर्या, अशोक कुमार आदि थे।
खेल विभाग की ओर से होगी क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता
चंपावत। खेल विभाग की ओर से दस बजे से पुरुष, महिला ओपन और जूनियर, सब जूनियर बालक-बालिका वर्ग में क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया जाएगा। टनकपुर, लोहाघाट में भी क्रॉसकंट्री का आयोजन होगा।