फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   निकाय चुनाव में कूदेंगे पूर्व सैनिक

निकाय चुनाव में कूदेंगे पूर्व सैनिक

Fri, 01 Jun 2018 11:16 PM IST
Updated Fri, 01 Jun 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
निकाय चुनाव में कूदेंगे पूर्व सैनिक

विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। आगामी नगर निकाय चुनावों में अध्यक्ष और वार्ड सदस्य के लिए पूर्व सैनिक भी चुनाव मैदान में उतरेंगे। यह निर्णय उत्तराखंड पूर्व सैनिक लीग की बैठक में लिया गया। लीग के जिलाध्यक्ष कैप्टन (सेवानिवृत्त) आरएस देव ने बताया कि चंपावत जिले में करीब 5500 पूर्व सैनिक हैं। जिसमें अकेले लोहाघाट शहर में एक हजार पूर्व सैनिक और उनके आश्रित हैं।


कहा गया कि राष्ट्रीय दल केवल चुनाव के वक्त ही पूर्व सैनिकों को याद करते हैं, चुनाव बाद उनके मुद्दों की अनदेखी होती है। जिससे उनकी भूमिका केवल वोट बैंक तक ही सीमित होकर रह गई है। कहा कि शहर की समस्याओं को देखते हुए पूर्व सैनिक नगर निकाय चुनाव में अध्यक्ष और सदस्य का चुनाव लड़ेंगे। बताया गया कि निकाय चुनावों को लेकर पूर्व सैनिकों ने रायशुमारी भी शुरू कर दी है। उन्होंने सभी पूर्व सैनिकों, आश्रितों, वीरांगनाओं से एकजुट होकर निकाय चुनावों के लिए कमर करने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed