{"_id":"5a1849874f1c1b8d698bd936","slug":"31511541127-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देर रात्रि बजने वाले डीजे पर लगे रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देर रात्रि बजने वाले डीजे पर लगे रोक
Updated Fri, 24 Nov 2017 10:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। सांप्रदायिक सद्भावना सप्ताह के अंतर्गत थाने में आयोजित पुलिस और आम लोगों की बैठक कर आपसी सौहार्र्दता बनाए रखने और भाईचारा बढ़ाने पर जोर दिया। बैठक में लोगों से कानून-व्यवस्था को चाक चौबंद रखने में आमजन से सहयोग की अपील भी की गई। लोगों ने शहर में देर रात तक डीजे बजाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग उठाई।
थानाध्यक्ष मनीष खत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में पुलिस ने लोगों को सांप्रदायिक सद्भावना सप्ताह की जानकारी दी। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधियों का पता चलने पर पुलिस को जरूर बताएं। उन्होंने लोगों को सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सूचनाएं प्रेषित करने से बचने की सलाह दी। क्षेत्र में बुजुर्ग नागरिकों के बारे में पुलिस को अवगत कराया जाए।
इस दौरान लोगों ने बाहरी और संदिग्धों का सत्यापन कराने, चोरियों की वारदातों और किशोरों द्वारा की जाने वाली चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने, देर रात तक बजने वाले डीजे पर कार्रवाई करने की मांग उठाई गई। इस मौके पर रात्रि गश्त करने वाले जवानों को अभद्र भाषा से बचने का सुझाव दिया। बैठक में एसआई देवेंद्र सिंह, मनोज रावत, गोविंद सिंह, नैनराम विश्वकर्मा, कै. भानी चंद, संजय जोशी, संजय अग्रवाल, हेमेंद्र सिंह रावत आदि मौजूद थे।