{"_id":"59fb5d7e4f1c1b6e548ba623","slug":"31509645694-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्णागिरि टैक्सी एसोसिएशन के चुनाव आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्णागिरि टैक्सी एसोसिएशन के चुनाव आज
Updated Thu, 02 Nov 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। पूर्णागिरि टैक्सी एसोसिएशन के चुनाव के लिए शुक्रवार को मतदान होगा। चुनाव की सभी प्रक्रिया तहसीलदार जोगा सिंह की देखरेख में संपन्न होगी। अध्यक्ष और कोषाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचन तय है, जबकि उपाध्यक्ष, सचिव एवं महासचिव पद के लिए मुकाबला होगा।
अध्यक्ष समेत एसोसिएशन के पांच पदों के लिए 14 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया था। अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष पद के दो-दो प्रत्याशियों द्वारा नाम वापस लेने के बाद दोनों ही पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय है। अध्यक्ष पद पर विनोद सिंह बिष्ट एवं कोषाध्यक्ष पद पर अनिल सिंह के निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा होनी है। चुनाव अधिकारी करन सिंह सजवान एवं केएन पांडेय ने बताया कि उपाध्यक्ष पद के लिए जगदीश गंगवार, विकिल गुप्ता, राजेंद्र चंद, मो. कलीम एवं सचिव पद के लिए सुल्तान अली, देवेंद्र कुमार तथा महासचिव पद के लिए मदन राम, श्याम सुंदर शर्मा के बीच मुकाबला होना है। चुनाव अधिकारी ने बताया कि एसोसिएशन के सदस्य 145 मैक्स वाहन स्वामी एवं 89 आल्टो कार स्वामी मतदान में हिस्सा लेंगे। चुनाव के लिए पुलिस से मतदान केंद्र में फोर्स की भी मांग की गई है।