{"_id":"59b0337e4f1c1be17f8b46a3","slug":"31504719742-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीबीपी जवानों और छात्रों ने पौधरोपण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटीबीपी जवानों और छात्रों ने पौधरोपण किया
Updated Wed, 06 Sep 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। आईटीबीपी परिसर में पौधरोपण किया गया। तमाम प्रजातियों के 200 पौधों का रोपण किया। छमनिया में 36 वीं वाहिनी के कार्यवाहक कमांडेंट गौरव प्रसाद ने अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने जवानों को पौधरोपण की सुरक्षा का संकल्प दिलाया। हिमवीरों ने वाहिनी परिसर में फलदार, छायादार और जड़ी बूटियों के पौधों का रोपण किया। कार्यक्रम में सहायक सेनानी डॉ. मोहित गुप्ता और श्रीपाल मौजूद थे। मल्लिकार्जुन स्कूल पाटी में भी पौध रोपण किया। ब्लाक प्रमुख पुष्पा लमगड़िया के नेतृत्व में छात्रों और शिक्षकों ने पौधरोपण किया। इस मौके पर प्रधानाचार्या भावना कलौनी, तेज सिंह बिष्ट, चंद्रशेखर जोशी, शांति प्रसाद, हयात सिंह, चंद्रा लडवाल, कविता जोशी मौजूद थे।