{"_id":"59a2ffcf4f1c1b8c6b8b4931","slug":"31503854543-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों के पद सृजित करने को मंत्री से गुहार लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों के पद सृजित करने को मंत्री से गुहार लगाई
Updated Sun, 27 Aug 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। मां बाराही धाम देवीधुरा संस्कृत महाविद्यालय में कार्यरत संस्थागत शिक्षकों के पद सृजित करने सहित क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों की समस्याओं के समाधान के लिए एक शिष्टमंडल शिक्षा मंत्री से मिला।
भीमताल के विधायक राम सिंह कैड़ा के नेतृत्व में शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय से मिले शिष्टमंडल ने मां बाराही धाम देवीधुरा के विकास, संस्कृत महाविद्यालय को आवासीय विद्यालय का दर्जा देने, पृथक से स्नातक व पीजी कक्षाओं का संचालन करने, योग पीजी की मान्यता दिए जाने की प्रमुख मांग रखी। इसके साथ ही जीआईसी देवीधुरा व रीठाखाल में लंबे समय से रिक्त हैं।
शिक्षकों के पदों को भरने की मांग रखी। रीठाखाल जीआईसी को आदर्श स्कूल का दर्जा देने की मांग उठाई गई। शिक्षा मंत्री जी ने शिक्षा सचिव को निर्देशित करते हुए पत्रावली तुरंत तलब करने को कहा है। शिष्टमंडल में संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य भुवन चंद्र जोशी, बाराही मंदिर कमेटी के अध्यक्ष खीम सिंह लमगड़िया, आन सिंह लमगड़िया, मेला संयोजक विनोद प्रकाश गड़कोटी, गौरव सिंगवाल, केडी रूबाली आदि शामिल थे।