फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   सूखा बंदरगाह निर्माण की कवादय शुरू

सूखा बंदरगाह निर्माण की कवादय शुरू

Wed, 16 Aug 2017 11:44 PM IST
Updated Wed, 16 Aug 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
सूखा बंदरगाह निर्माण की कवादय शुरू

विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। नेपाल सरकार ने उत्तराखंड की खटीमा सीमा से लगे नेपाली भूभाग कंचनभोज में सूखा बंदरगाह (ड्राई पोर्ट) बनाने की कवायद तेज कर दी है। बंदरगाह निर्माण की सितारा कंसल्टेंसी कंपनी के चार सदस्यों वाली टीम महेंद्रनगर पहुंच चुकी है। टीम ने बंदरगाह स्थल के निरीक्षण के अलावा नेपाल के कंचनपुर जिला मुख्यालय महेंद्रनगर स्थित भीमदत्त नगरपालिका प्रतिनिधियों, व्यवसायियों और ट्रांसपोर्ट कारोबारियों से संपर्क कर उनके रुख का पता लगाया है।

अध्ययन टीम ने नेपाली सूखा बंदरगाह को भारतीय सीमा स्थित मेलाघाट से सड़क द्वारा जोड़ने, नेपाल भारत के बीच व्यापार और भारत को निर्यात होने वाली वस्तुओं की स्थिति का भी अध्ययन किया। कंचनपुर उद्योग वाणिज्य संघ अध्यक्ष माधव प्रसाद जोशी ने बताया कि नेपाल में सूखा बंदरगाह निर्माण से नेपाल को लाभ पहुंचने के साथ ही भारत से व्यापार सहजता से हो पाएगा। बताया गया है कि सूखा बंदरगाह को जोड़ने के लिए नेपाल महाकाली पर फोरलेन पुल और 25 किमी लंबा फोरलेन मार्ग का भी निर्माण कराने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed