{"_id":"59835f534f1c1b514f8b45ce","slug":"31501781843-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंपावत में चीन निर्मित राखियों का हो रहा बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंपावत में चीन निर्मित राखियों का हो रहा बहिष्कार
Updated Thu, 03 Aug 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिला मुख्यालय में इस वर्ष रक्षाबंधन पर्व पर चीन निर्मित राखियों का बहिष्कार किया जा रहा है। सीमा पर बीते कुछ समय से लगातार बढ़ रहे दबाव और सीमा पर चीनी सैनिकों की कारस्तानी को लेकर व्यापारियों ने चीनी सामान विशेषकर राखी का बहिष्कार कर दिया है।
मुख्यालय में राखी की दुकानें तो कई सजी हैं, लेकिन किसी भी दुकान में एक भी चीन निर्मित राखी नजर नहीं आ रही है। दुकानदारों के अलावा राखी के खरीददार भी इस बार स्थानीय अथवा स्वदेशी राखियों की मांग कर रहें हैं। व्यापारी हरीश सक्टा, कमल सक्टा आदि व्यापारियों का कहना है कि केवल राखी ही नहीं आने वाली दीपावली में भी चीन निर्मित विद्युत लड़ियों सहित अन्य चीन निर्मित सामान का बहिष्कार किया जाएगा।