{"_id":"595d27a34f1c1bc82b8b4629","slug":"31499277219-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षेत्र में करीब सात घंटे रहा पावर कट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षेत्र में करीब सात घंटे रहा पावर कट
Updated Wed, 05 Jul 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। बारिश से तारों पर पेड़, टहनियां गिरने से क्षेत्र में करीब सात घंटे बिजली गुल रही, इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। विभाग के अवर अभियंता प्रमेंद्र सिंह ने बताया कि सुबह करीब पांच बजे देवीपुरा में 11 हजार केविए की विद्युत तारों पर एक पेड़ गिरने से क्षेत्र की बिजली व्यवस्था चरमरा गई। बाद में आनंदपुर में भी 11 हजार केविए की तारों पर पेड़ की टहनी गिरने से फाल्ट आ गया। इससे क्षेत्र में करीब सात घंटे बिजली गुल रही। करीब बारह बजे क्षेत्र की बिजली सप्लाई दुरुस्त हो पाई। उन्होंने बताया बारिश के कारण बनबसा (बीएसएनएल के पास) का एक ट्रांसफार्मर भी क्षतिग्रस्त हुआ है। वैकल्पिक व्यवस्था कर बिजली आपूर्ति सुचारु की गई है, जल्द नया ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा।