फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   27 degree mercury increased difficulty in Champawat

Champawat News: चंपावत में 27 डिग्री पारे ने बढ़ाई मुश्किल

Fri, 26 Apr 2024 10:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 26 Apr 2024 10:54 PM IST
विज्ञापन
27 degree mercury increased difficulty in Champawat
चंपावत। जिले में उमस भरी गर्मी लोगों की मुश्किल बढ़ा रही है। ऊपर से जंगल में लगी आग चलते क्षेत्र में धुंध छाई है। इससे तापमान लगातार बढ़ रहा है। पिछले तीन दिन में अधिकतम और न्यूनतम तापमान लगातार वृद्धि हुई है। हालांकि पिछले वर्ष की तुलना में इस दिन का अधिकतम तापमान दो डिग्री कम हैं, लेकिन आने वाले दिनों में बढ़ता तापमान लोगों की परेशानी बढ़ाएगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को चंपावत में लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। घरों से निकलने पर लोगों को तेज धूप से खुद का बचाव करना पड़ा। पैदल चल रहे लोगों और बाइक सवार को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री दर्ज किया गया। 26 अप्रैल 2023 को अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम तापमान 16 दर्ज किया गया। बुधवार को चंपावत का अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम 10 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि बृहस्पतिवार का अधिकतम 26 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल ने बताया कि तापमान काफी बढ़ गया है। ऐसे में धूप में जाने से बचने की जरूरत है। पेय पदार्थों का अधिक से अधिक सेवन करना चाहिए। कपड़े ढीले पहनने चाहिए। खाने पीने में काफी परहेज, फल धोकर खाने की जरूरत है और भोजन हमेशा ताजा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed