{"_id":"6845be0d4684dda277049a87","slug":"257-students-appeared-in-the-polytechnic-entrance-examination-champawat-news-c-229-1-shld1019-125001-2025-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: पॉलिटेक्निक प्रवेश में परीक्षा में 257 छात्र-छात्राएं हुए शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: पॉलिटेक्निक प्रवेश में परीक्षा में 257 छात्र-छात्राएं हुए शामिल
Sun, 08 Jun 2025 10:15 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sun, 08 Jun 2025 10:15 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट के राजकीय पॉलीटेक्निक में परीक्षा देने के लिए पहुंचे परीक्षार्थी। संवाद
लोहाघाट (चंपावत)। उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा बोर्ड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हो गई। परीक्षा में 257 छात्र-छात्राएं शामिल रहे। राजकीय पॉलिटेक्निक के प्राचार्य धर्मेंद्र प्रकाश ने बताया कि सुबह पहली पाली इंजीनियरिंग ई ग्रुप में पंजीकृत 190 अभ्यर्थियों में से 160 ने परीक्षा दी। 30 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में लेटरल इंट्री ए के लिए पंजीकृत 34 अभ्यर्थियों में से 28 ने परीक्षा दी। छह अनुपस्थित रहे। फार्मेसी पी ग्रुप के लिए 86 पंजीकृत थे। 69 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी और 17 अनुपस्थित रहे।
प्रवेश परीक्षा को शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न कराने के लिए विद्यालय प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए थे। परीक्षा संपन्न कराने में गोविंद बल्लभ थुवाल, ज्योति बोहरा, कमलेश कुमार आजाद, निशा गौतम, रुकवेंद्र कुमार, संजय कुमार, मनीष भट्ट, सोनू कुमार, डीके शर्मा, बिट्टू सिंह, पुनीत चौहान, दीपक भट्ट, हरीश राय, दिनेश सिंह मौजूद रहे। संवाद