{"_id":"69c58e06f4050cc66c01869e","slug":"25000-devotees-offered-prayers-to-goddess-purnagiri-champawat-news-c-229-1-shld1007-137215-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: 25 हजार श्रद्धालुओं ने मां पूर्णागिरि के दर्शन किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: 25 हजार श्रद्धालुओं ने मां पूर्णागिरि के दर्शन किए
Fri, 27 Mar 2026 01:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Fri, 27 Mar 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
पूर्णागिरि (चंपावत)। उत्तर भारत के प्रमुख मां पूर्णागिरि मेले में चैत्र नवरात्र पर करीब 25 हजार श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए। अष्टमी पर मां के जयकारों से धाम गुंजायमान रहा। मां के दर्शन के लिए लंबी-लंबी लाइन लगती रही।
बृहस्पतिवार को धाम में मां के दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं का उमड़ना शुरू हो गया। भैरव मंदिर से आगे श्रद्धालुओं के जत्थे पैदल आगे बढ़ते रहे। बूम, ठूलीगाड़ और भैरव मंदिर पार्किंग वाहनों से फुल होते रहे। इस बीच मंदिर समिति, जिला पंचायत और पुलिस की टीमें निरंतर व्यवस्थाओं का जायजा लेतीं रही। इधर, धुनी स्थल के पास महिलाओं के भजन कीर्तन से माहौल भक्तिमय हो गया।
--
श्रद्धालु हुआ बेहोश
पूर्णागिरि। बुधवार देर शाम को मुख्य मंदिर में एक श्रद्धालु के बेहोश होने की सूचना एसडीआरएफ की टीम को मिली। टीम ने दिल्ली के सहाबाद, मुर्गा मार्केट निवासी किशन (26) पुत्र हेबराम को बेहोशी की हालत में काली मंदिर स्वास्थ्य कैंप पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के बाद उसे स्ट्रेचर से भैरव मंदिर तक पहुंचाया और फिर एबुंलेंस से उप जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के बाद हालत में कुछ सुधार आया। परिजनों ने एसडीआरएफ टीम को बताया कि श्रद्धालु को 10 दिन पहले ब्रेन हैमरेज हुआ था।