{"_id":"69bc380d40ac85169b0305af","slug":"2500-pilgrims-arrive-in-banbasa-take-holy-dip-in-the-sharda-river-champawat-news-c-229-1-alm1003-136941-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: बनबसा में 2500 तीर्थयात्री पहुंचे, शारदा नदी में लगाई पुण्य डुबकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: बनबसा में 2500 तीर्थयात्री पहुंचे, शारदा नदी में लगाई पुण्य डुबकी
Thu, 19 Mar 2026 11:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Thu, 19 Mar 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। प्रथम नवरात्र से बनबसा मेलाक्षेत्र में दोपहर बाद मेला यात्रियों की तादाद बढ़ने लगी है। मां पूर्णागिरि के दर्शनों के बाद बनबसा से मेलायात्री नेपाल के महेंद्रनगर स्थित बाबा सिद्धनाथ के दर्शन के लिए जाते हैं। शुक्रवार से बनबसा में मेलायात्रियों की काफी अधिक भीड़ बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।
प्रथम नवरात्र पर बनबसा में करीब ढाई हजार तीर्थयात्री पहुंचे शारदा नदी में स्नान के बाद सिद्धनाथ बाबा के दर्शनों के लिए महेंद्रनगर रवाना हुए। थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह कोरंगा ने बताया कि मेलाक्षेत्र में भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा के बंदोबस्त किए गए है। बनबसा मेलाक्षेत्र में प्रथम नवरात्र पर सीमांत सेवा फाउंडेशन ने निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ किया। बताया कि 29 मार्च तक शिविर में मेला यात्रियों को निशुल्क दवा, एंबुलेंस, ईसीजी, एक्स-रे के साथ ही मरीजों को भर्ती करने की सुविधा दी जाएगी। इस मौके पर सीएम के प्रतिनिधि दीपक रजवार, यूपी सिंचाई विभाग के एसडीओ प्रशांत कुमार, एनएचपीसी के महाप्रबंधक ऋषि रंजन आर्य, रंदीप पोखरिया, कैलाश थपलियाल, नगर पंचायत अध्यक्षा रेखा देवी, जिला पंचायत सदस्य सरोज चंद, डाॅ. जनक चंद आदि मौजूद रहे। संवाद