फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   22 km walk

बुजुर्ग दिवस पर:इनसे सीखें:80 की उम्र में 22 किमी रोज पैदल चलते हैं रामदत्त जोशी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
22 km walk
चंपावत में ग्रामीणों की समस्याएं सुनते कोतवाल सोनू सिंह। - फोटो : CHAMPAWAT
मर्चेंट नेवी में सेवा दे चुके पंडित रामदत्त जोशी की उम्र 80 पार है लेकिन इस अवस्था में भी उनके भीतर का जज्बा और ऊर्जा नौजवानों से कम नहीं है। वे सेवाकाल में जो कार्य करते थे, रिटायरमेंट के बाद भी उसमें खास कमी नहीं आई। काम की प्रवृत्ति जरूर बदल गई है। अब वे अखबार वितरण से लेकर खेती व पशुपालन के काम में जुटे हैं। काम के सिलसिले में रोज 22 किलोमीटर पैदल चलना उनकी दिनचर्या का हिस्सा है।
विज्ञापन

चंपावत विकासखंड के कांडा गांव के रामदत्त जोशी रोजाना सुबह 11 किमी दूर गांव से शहर आकर समाचार पत्र वितरण का काम करते हैं। 22 किमी का सफर पूरा करने के बाद वे वापस घर जाकर परिजनों के साथ खेती और पशुपालन के काम में जुटते हैं। सुबह उठने से लेकर रात सोने तक की हर गतिविधि घड़ी की सुई की तरह तय है। सुबह चार बजे उठना और रात आठ बजे सोने वाले जोशी नियमितता और संयम की बदौलत दवा से दूर रहे। 80 की उम्र में भी वे शारीरिक रूप से फिट हैं।
विज्ञापन

उनका बेटा दिल्ली में प्राइवेट नौकरी कर रहा है। गांव में पत्नी, बहू और नाती-पोतों के साथ तमाम जिम्मेदारियों को निभाने के अलावा वे गांव के लोगों को भी आगे बढ़ने की सीख दे रहे हैं। युवाओं के लिए वे नशा नहीं, व्यायाम सही का संदेश देते हैं। साथ ही मोबाइल का उपयोग भी केेवल काम के लिए करने की नसीहत देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में एक भी वृद्धावस्था आश्रम नहीं
चंपावत। जिले में 60 साल से अधिक उम्र के 25915 लोग हैं। समाज कल्याण विभाग से वृद्धावस्था पेंशन लेने वालों की तादात ही 13477 है। इसके अलावा करीब चार हजार पेंशनर्स हैं लेकिन सरकार स्तर पर अकेले रहने वाले बुजुर्गों के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। जिले में एक भी वृद्धावस्था आश्रम नहीं है।
जिला समाज कल्याण विभाग में प्रशासनिक अधिकारी शिवदत्त जोशी का कहना है कि वृद्धावस्था आश्रम के लिए जमीन के चिन्हिकरण को प्रशासन से आग्रह किया गया है। जमीन की तलाश होने के बाद महिला और पुरुष वृद्धावस्था आश्रम के निर्माण की कार्रवाई शुरू हो सकेगी।
वरिष्ठ नागरिकों की कुशल क्षेम पूछी
चंपावत। पुलिस की ओर से वरिष्ठ जन दिवस पर विभिन्न गांवों में ग्रामीणों को जागरूक किया गया। इस दौरान वरिष्ठ नागरिकों की कुशल क्षेम पूछी गई। इस दौरान ग्रामसभा नधान, सुयालखर्क, भगीनाभंडारी, पुनाबे, नारियालगांव में ग्रामीणों को पंचायत चुनाव के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता का पालन करने, चुनावों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग प्रदान करने, अपने मताधिकार का सही प्रयोग करने, अवैध शराब के भंडारण के संबंध में पुलिस को सूचना देने की अपील की गई।

प्रभारी कोतवाल सोनू सिंह के नेतृत्व में चले अभियान में गांवों में निवासरत 25 वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात कर उनकी कुशल क्षेम पूछी गई। कभी भी पुलिस सहायता की जरूरत पड़ने पर तत्काल सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया।

बुजुर्ग दिवस: रामदत्त जोशी।

बुजुर्ग दिवस: रामदत्त जोशी।- फोटो : CHAMPAWAT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed