Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   राज्य दिव्यांग क्रिकेट टीम का चयन संपन्न

राज्य दिव्यांग क्रिकेट टीम का चयन संपन्न

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
राज्य दिव्यांग क्रिकेट टीम का चयन संपन्न
बनबसा (चंपावत)। नेशनल दिव्यांग क्रिकेट चैंपियनशिप के लिए राज्य दिव्यांग क्रिकेट टीम के चयन की प्रक्रिया संपन्न हो गई है। राज्य के 13 जिलों से पहुंचे दिव्यांग खिलाड़ियों में से 15 का चयन किया गया। खिलाड़ियों का चयन देहरादून के आर्यन क्रिकेट एकेडमी में उत्तराखंड फिजिकल चैलेंज क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से कराया गया। चंपावत जिले से बनबसा के संदीप रस्तोगी को टीम में जगह दी गई है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय दिव्यांग किकेट चैंपियनशिप के लिए राज्य दिव्यांग क्रिकेट टीम का देहरादून में चयन किया गया। कोच संयम अरोड़ा, संजय मुनियाल, राकेश धूलिया, साहेब मलिक की देखरेख में चयन प्रक्रिया हुई।
विज्ञापन


उत्तराखंड राज्य की दिव्यांग क्रिकेट टीम के लिए देहरादून से नवीन चौहान, नरेंद्र सिंह, नेपाल सिंह, विरेंद्र चौहान, जसपाल सिंह, पौड़ी से विनोद नेगी, चंपावत से संदीप रस्तोगी, अंकित शुक्ला, ऊधमसिंह नगर से अक्षय कुमार, असलम, धर्मेंद्र, कासिम अली, बागेश्वर से सागर थयाल, उत्तरकाशी से तुषार चंद रमेला, हरिद्वार से अनंत राम का चयन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड स्टेट फिजिकली चैलेंज क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव प्रेम कुमार ने बताया कि राज्य टीम के लिए चयनित उक्त खिलाड़ी अगले माह नोएडा में आयोजित होने वाली नेशनल चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed