फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   सुदूर गांवों में गूंजी महिला सशक्तिकरण की आवाज

सुदूर गांवों में गूंजी महिला सशक्तिकरण की आवाज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Feb 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
सुदूर गांवों में गूंजी महिला सशक्तिकरण की आवाज
चंपावत। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत सुदूर गांवों में महिला सशक्तीरण की आवाज गूंज रही है। अभियान में सीमांत क्षेत्र के जीआईसी तामली, प्राथमिक विद्यालय खटोली और पल्सों हाईस्कूल में बालिका मंच का गठन करने के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं और मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


पल्सों में जिला नोडल अधिकारी खंड शिक्षाधिकारी अंशुल बिष्ट ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। यहां बेटियों की मां रीना, ज्योति के अलावा छात्रा प्रियंका, अंजलि, सोनू, नेहा आदि को सम्मानित किया गया। जीआईसी तामली में जिला समन्वयक इंदुवर जोशी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। यहां समाजसेवी मंजू जोशी, ग्राम प्रधान उमा देवी, कविता, गायत्री, शिवानी, पुष्पा आदि महिलाओं को सम्मानित किया गया। खटोली में संदर्भ महिला सरिता पांडेय और मुन्नी शर्मा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों और नुक्कड़ नाटकों का प्रदर्शन भी किया गया।
विज्ञापन


हमारी बेटी हमारा सौभाग्य की परंपरा शुरू करने का आह्वान
चंपावत। अभियान के तहत सभी स्कूलों में महिला सशक्तीकरण को प्रोत्साहन देने के साथ ही विवाह समारोह में वधू के गेट पर हमारी बेटी हमारा सौभाग्य और वर के गेट पर सौभाग्य आगमन लिखने का आह्वान किया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed