{"_id":"5bfc2637bdec2241c465bdb1","slug":"21543251511-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएडीपी में स्वीकृत कार्यो को समय से पूरा करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएडीपी में स्वीकृत कार्यो को समय से पूरा करें
Updated Mon, 26 Nov 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। सोमवार को जिलाधिकारी सुरेंद्र नारायण पांडेय ने बार्डर एरिया डेवलपमेंट प्रोग्राम (बीएडीपी) के तहत आच्छादित गांवों में पुराने और नए कार्यों की समीक्षा की।
उन्होंने बीएडीपी में स्वीकृत कार्यों को समय से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यों में हीलाहवाली पर कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को विभागीय निर्माण कार्यों की प्रगति पर नजर रखने और समय-समय पर कार्यो की प्रगति का स्वयं निरीक्षण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने अधिकारियों को पूर्ण हो चुके निर्माण कार्यों का विवरण उसी जगह पर साईन बोर्ड स्थापित करने तथा पंचायत घर में दीवारों पर अंकित करने के निर्देश दिए। ऐसा ना करने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने जिला विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि अभी तक जो भी कार्य पूर्ण हो चुके हैं, उनकी सूची तैयार कर ग्राम विकास अधिकारी की ओर से किए गए कार्यों का निरीक्षण करवाएं।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी एसएस बिष्ट, डीडीओ आरसी तिवारी, सीएमओ डा.आरपी खंडूरी, सीईओ आरसी पुरोहित, डीएचओ एनके आर्या, सीवीओ डॉ.बीएस जंगपागी, जिला पूर्ति अधिकारी केके अग्रवाल, जिला क्रीड़ा अधिकारी आरएस धामी सहित सभी खंड विकास अधिकारी उपस्थित रहे।