{"_id":"5bcf547dbdec22696b238c85","slug":"21540314237-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रचार का खर्च बचाना है तो टैग न करो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रचार का खर्च बचाना है तो टैग न करो
Updated Tue, 06 Nov 2018 10:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सतीश जोशी ‘सत्तू’
चंपावत। प्रत्याशी को टैग किए बिना किसी भी समस्या अथवा मुद्दे पर राय जताने पर रोक नहीं होने से निकाय में प्रत्याशियों का प्रचार जारी अभियान जारी है।
वैसे तो सोशल मीडिया पर हो रहे प्रचार पर नजर रखने के लिए प्रशासन ने टीम गठित की हुई हैं। समर्थकों ने इसको बायपास करने का रास्ता निकाला हुआ है। प्रत्याशी को बिना टैग किए जमकर विरोधियों की खबर ली जा रही है और अपने प्रत्याशी की उपलब्धियां गिनाई जा रही हैं।
सोशल मीडिया में चुनाव प्रचार पर नजर रखने के लिए गठित टीम के सदस्य जिला सूचना अधिकारी एनएस बिष्ट के अनुसार टीम के संज्ञान में सोशल मीडिया में प्रचार किए जाने के मामले आए हैं। अधिकतर मामलों में समर्थकों की ओर से संबंधित प्रत्याशी को टैग नहीं किया गया है। सोशल मीडिया में चुनाव प्रचार संबंधी पोस्टों पर संबंधित प्रत्याशी को टैग किए जाने पर ही सोशल मीडिया का खर्चा चुनाव प्रचार व्यय में जोड़ा जाएगा।
अब तक 14 प्रत्याशियों ने मांगी है प्रचार की अनुमति
चंपावत। नगर निकाय चुनाव में सोशल मीडिया के माध्यम से चुनाव प्रचार करने के लिए अब तक अध्यक्ष और सभासद के 14 प्रत्याशियों ने निर्वाचन आयोग से अनुमति मांगी है। नगर पालिका चंपावत की रिटर्निंग आफीसर सीमा विश्वकर्मा के अनुसार जिन प्रत्याशियों ने सोशल मीडिया पर प्रचार की अनुमति मांगी है, उनके सोशल मीडिया के अकाउंटों में नजर रखी जा रही है। इसके अलावा अन्य लोगों की ओर से किए जा रहे चुनाव प्रचार की मानीटरिंग भी की जा रही है।