{"_id":"5b6884dd4f1c1b8d6e8b470d","slug":"21533576413-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं को नहीं मिल रहा गौरादेवी कन्याधन योजना का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राओं को नहीं मिल रहा गौरादेवी कन्याधन योजना का लाभ
Updated Mon, 06 Aug 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। जिले में 2017 में इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण कर चुकी सैकड़ों छात्राओं को गौरादेवी कन्याधन योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। योजना के तहत इंटर की परीक्षा पास करने वाली छात्राओं को पचास हजार रुपये का चैक वितरित किया जाता है। पहले गौरादेवी कन्याधन योजना का संचालन समाज कल्याण विभाग की ओर से किया जाता था।
सितंबर 2017 से योजना बाल विकास विभाग को हस्तांतरित की जा चुकी है जिस कारण जिले की सैकड़ों बालिकाओं को लाभ नहीं मिल पा रहा है। सोमवार को मामला डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय की अध्यक्षता में लगे जनता दरबार में भी प्रमुखता से उठाया गया। दुबचौड़ा से पहुंची दीपिका बिष्ट, सोनिया बिष्ट, कमला बिष्ट, ज्योति कुमारी आदि ने अभिभावकों के साथ डीएम के समक्ष कन्याधन योजना के भुगतान की मांग उठाई। इस पर डीएम ने समाज कल्याण विभाग और बाल विकास विभाग के अधिकारियों को शासन से स्पष्ट आख्या प्राप्त कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।