{"_id":"5aaea4184f1c1b92778b617d","slug":"21521394712-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच दिनी राफ्टिंग प्रशिक्षण संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच दिनी राफ्टिंग प्रशिक्षण संपन्न
Updated Sun, 18 Mar 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)।
सीमावर्ती क्षेत्र विकास योजना (बीएडीपी) के तहत पंचेश्वर में आयोजित पांच दिवसीय राफ्ंिटग प्रशिक्षण शिविर संपन्न हुआ। पर्यटन विभाग की ओर से रियल एडवेंचर संस्था के सहयोग से आयोजित प्रशिक्षण में युवाओं को नदी की तेज धारा में राफ्ट का संचालन करने, नदी में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने का अभ्यास कराया गया।
रियल संस्था के निदेशक आशीष जोशी के दिशा-निर्देशन में हुए शिविर में पैडलिंग, रैपिड आदि की जानकारियां दी गई। वाटर रेस्क्यू, राफ्ट फ्लिफ, रीफ्लिफ और राफ्ट चलाने का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान कुशल गाइड बनाने के गुर भी सिखाए गए। इस दौरान घाट से लेकर पंचेश्वर तक राफ्टिंग कराई गई। समापन पर प्रशिक्षणार्थी सूरज तड़ागी, प्रकाश अधिकारी, उद्देश्य शर्मा, अनुष्का, पूनम, आरती, आयुष, संदीप, रोहित, अमित, कमल बोहरा आदि ने अनुभव बताए। प्रशिक्षक रामायण भंडारी, हेम लोहनी, आशीष जोशी, विनोद धामी दीपक राय, रितेश राय आदि मौजूद थे। इस मौके पर बताया गया कि शिविर में सीमांत क्षेत्रों के पांच युवतियां व 19 युवाओं ने प्रशिक्षण लिया।