फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   बिजली बिल अधिक आने से किसानों में रोष

बिजली बिल अधिक आने से किसानों में रोष

Thu, 01 Feb 2018 11:08 PM IST
Updated Thu, 01 Feb 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
बिजली बिल अधिक आने से किसानों में रोष

विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)।
सिंचाई के लिए बिजली का प्रयोग करने वाले किसानों के बिल अधिक आने से उनमें रोष हैं। उन्होंने विधायक के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर मीटर रीडिंग के हिसाब से बिल भेजने की मांग की है। साथ ही शीघ्र न्यायोचित बिल नहीं देने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

किसानों का कहना है कि क्षेत्र के अधिकतर किसान खेतों में सिंचाई के लिए बिजली का उपयोग करते हैं, लेकिन विभाग उन्हें अधिक बिल भेज रहा है। सीएम को भेजे ज्ञापन में उन्होंने कहा कि वर्ष 2013 से जनवरी 2018 तक क्षेत्र के किसानों के सिंचाई वाले बिजली मूल्य बढ़ा कर भेजे गए हैं, जो न्यायोचित नहीं है। किसानों को पिछले चार वर्षों का बिल एकमुश्त भेजकर उनके साथ नाइंसाफी की जा रही है। बताया गया कि क्षेत्र में छोटे और मझोले किसानों को सबसे कम 28 हजार और अधिकतम 80 हजार रुपये का बिल दिया गया है।
विज्ञापन


इसका एकसाथ भुगतान करने में क्षेत्र के किसान असमर्थ हैं। लिखा है कि किसानों से सिंचाई बिल प्रति यूनिट 12 रुपये वसूला जा रहा है जो कि व्यापारिक बिलों से भी अधिक है। ज्ञापन में जगदीश कलौनी, देवेंद्र देऊपा, सुरेश सक्सेना, जगदीश राम, चंद्रशेखर देऊपा, जगत सिंह, लक्ष्मण सिंह, सौरभ सिंह आदि किसानों के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed