{"_id":"5a3010c94f1c1b79548c30a6","slug":"21513099465-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगल में चारा काटते वक्त पेड़ गिरी महिला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगल में चारा काटते वक्त पेड़ गिरी महिला, मौत
Updated Tue, 12 Dec 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। जंगल मेें चारा काटते समय पेड़ से गिरने से एक महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद मृतका के घर में कोहराम मचा हुआ है। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने परिजनों द्वारा किसी तरह की कार्रवाई न किए जाने का आग्रह करने पर शव उन्हें सौंप दिया।
ज्ञानखेड़ा निवासी महेश चंद्र कुलेठा की पत्नी गीता देवी (36) मंगलवार की दोपहर गांव की महिलाओं के साथ पशुओं के लिए चारा लेने गांव से लगे जंगल में गई थी। बताया गया कि पेड़ से चारा काटते वक्त वह अचानक अनियंत्रित होकर पेड़ से नीचे गिर पड़ी। साथ गई महिलाओं की सूचना पर परिजन उसे संयुक्त चिकित्सालय लाए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाल अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि मृतका के परिजनों द्वारा किसी तरह की कार्रवाई न करने का आग्रह किया गया। उनके आग्रह पर पुलिस ने मृतका का शव उन्हें सौंप दिया।