{"_id":"5a3010c24f1c1b87698c12ed","slug":"21513099458-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक माह का पुरोहित्या प्रशिक्षण शिविर संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक माह का पुरोहित्या प्रशिक्षण शिविर संपन्न
Updated Tue, 12 Dec 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। उत्तराखंड संस्कृत अकादमी के तत्वावधान में दयानंद इंटर कॉलेज में आयोजित एक माह का पुरौहित्य प्रशिक्षण शिविर यज्ञ व हवन के साथ संपन्न हो गया है। इस मौके पर संस्कृत अकादमी द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
समाजसेवी कांतिबल्लभ जोशी की अध्यक्षता में आयोजित शिविर के समापन में मुख्य अतिथि गोविंद सिंह भंडारी व आर्य प्रतिनिधि सभा के पं. हरीश शास्त्री ने भारतीय संस्कृति के संरक्षण के लिए इस तरह के शिविरों के आयोजन पर निरंतरता बनाए रखने पर जोर दिया। इस मौके पर प्रधान आर्य समाज रुद्रपुर के सुरेश कुमार आर्य व सुनील कुमार के अलावा स्वामी डॉ. विश्वामित्र शास्त्री, दिनेश चंद्र शास्त्री, स्वामी ओमानंद ने भी विचार रखे। शिविर में 15 वर्ष आयु वर्ग के 37 और 15 वर्ष से अधिक आयु के 40 छात्र-छात्राओं ने पुरोहित्य की शिक्षा ग्रहण की। कार्यक्रम में मीनाक्षी, अनीता, माहेश्वरी, निर्मला, ज्योति, सीमा, दिव्यांशा, अग्निवेश आर्य, अशोक, मोहित आदि ने सहयोग दिया।