{"_id":"5a19b2954f1c1b8e698bddb5","slug":"21511633557-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यावरण मित्रों को मिलेगा ब्यूटीशियन का प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यावरण मित्रों को मिलेगा ब्यूटीशियन का प्रशिक्षण
Updated Sat, 25 Nov 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। पर्यावरण मित्रों को प्राथमिकता के आधार पर ब्यूटीशियन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। तीन माह के प्रशिक्षण के दौरान उन्हें एक हजार रुपया प्रतिमाह मानदेय भी दिया जाएगा। प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत अब तक 22 पर्यावरण मित्रों ने पंजीकरण करा लिया है। प्रधानमंत्री कौशल विकास केंद्र को 200 पर्यावरण मित्रों को प्रशिक्षण देने का लक्ष्य मिला है। 27 नवंबर से प्रशिक्षण देने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
कौशल विकास केंद्र के संचालक अमित जोशी ने बताया कि केंद्र से सुरक्षा, रिटेल सेल्स एसोसिएट, ब्यूटीशियन एंड हेयर स्टाइलिश और कार ड्राइविंग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ब्यूटीशियन एंड हेयर स्टाइलिश कोर्स में पर्यावरण मित्रों को प्राथमिकता देनी है। प्रशिक्षण की शुरूआत भी पर्यावरण मित्रों से ही की जानी है। उन्होंने बताया कि अब तक सुरक्षा में 82, रिटेल सेल्स एसोसिएट में 48, ब्यूटीशियन एंड हेयर स्टाइलिश में 22 पर्यावरण मित्रों समेत 94, और कार ड्राइविंग के लिए 182 लोगों ने आवेदन किए हैं। संचालक जोशी ने बताया कि इन कोर्स के प्रशिक्षण के साथ ही आवेदकों को व्यक्तित्व विकास, कंप्यूटर की सामान्य जानकारी और अंग्रेजी बोलने का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा।