{"_id":"5a0dcbe24f1c1bf2538bd4b8","slug":"21510853602-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन से जिला अस्पताल में भर्ती लावारिस की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन से जिला अस्पताल में भर्ती लावारिस की मौत
Updated Thu, 16 Nov 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। यहां जिला अस्पताल में बीते तीन दिनों से इलाज के लिए भर्ती लावारिस अधेड़ की मौत हो गई है। अस्पताल की सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरा तथा पोस्टमार्टम के बाद शव को शवगृह में रख दिया है। अधेड़ को जिला अस्पताल में लावारिस भर्ती कराया गया था।
पुलिस की बाजार चौकी प्रभारी अनुराग सिंह के अनुसार बीते सोमवार को लोहाघाट से एक अधेड़ को अर्द्ध बेहोशी की हालत में 108 सेवा के जरिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तीन दिन तक चले इलाज के बाद डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अधेड़ की उम्र करीब 50 वर्ष है। डा.इंद्रजीत पांडेय ने बताया कि मृतक जब जिला अस्पताल पहुंचा था तो उसकी हालत बहुत खराब थी। उसके मुंह में टूटे हुए टांकों के घाव थे। उन्होंने बताया कि घायल को रेफर करने के लिए परिजनों का होना जरूरी था। पुलिस के अनुसार शव के अंतिम संस्कार के लिए 72 घंटों तक परिजनों का इंतजार किया जाएगा।