{"_id":"599b24394f1c1b15738b488a","slug":"21503339577-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाय उगाने से लेकर तैयार होने की प्रक्रिया जानी 15-29-51","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाय उगाने से लेकर तैयार होने की प्रक्रिया जानी 15-29-51
Updated Mon, 21 Aug 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। केंद्रीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने जिला मुख्यालय के प्रसिद्ध मंदिरों, कलेक्ट्रेट, चाय बागान आदि स्थानों का शैक्षिक भ्रमण कर कई जानकारियां हासिल की। प्राचार्य बीडी ओली के दिशा निर्देशन में कक्षा छह से आठ तक के 104 छात्र-छात्राओं ने प्राकृतिक, ऐतिहासिक, धार्मिक और अन्य महत्वपूर्ण स्थलों का भ्रमण किया।
खेल शिक्षक अनूप जखमोला के नेतृत्व में गए दल ने चंपावत का चाय बागान का भ्रमण किया। जहां उन्होंने चाय उगाने से लेकर उसे तैयार करने तक की पूरी प्रक्रिया का गहनता से अध्ययन किया। उन्होंने क्षेत्र के प्रसिद्ध न्याय के देवता गोलज्यू मंदिर, प्राचीन बालेश्वर मंदिर का भ्रमण कर विभिन्न जानकारियां प्राप्त की। छात्र छात्राओं ने जिला पुस्तकालय, कलेक्ट्रेट का अवलोकन भी किया।
इस मौके पर सीडीओ शैलेंद्र सिंह बिष्ट ने उन्हें विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया। डीएम डॉ.अहमद इकबाल ने छात्र-छात्राओं द्वारा पूछे गए प्रश्नों का उत्तर देकर उनकी जिज्ञासाओं को शांत किया। इस मौके पर डीके खन्ना, राम ध्यान प्रसाद, गौरव कुमार यादव, जीवन चंद्र जोशी, बबीता जोशी, पंचदेव पांडेय, नीरज जोशी आदि रहे।