{"_id":"595e7a1b4f1c1b751e8b4660","slug":"21499363867-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति, सास और नदद के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति, सास और नदद के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज
Updated Thu, 06 Jul 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। मायके में रह रही विवाहिता ने खटीमा तहसील के कुटरी (चकरपुर) गांव निवासी पति, सास और ननद के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। कुटरी निवासी पंकज सिंह की पत्नी पूजा देवी ने आरोप लगाया है कि उसका पति पंकज, सास देवकी और ननद विवाह के कुछ समय बाद से ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे थे। पूजा का कहना था कि वह मायके से दहेज में कुछ नहीं लाई।
जब प्रताड़ना सहन नहीं हुई तो वह ककरालीगेट स्थित अपने मायके में आकर रहने लगी, लेकिन यहां आने के बाद भी ससुराली आए दिन फोन पर तरह-तरह की धमकियां देते हैं। कोतवाल अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि पूजा देवी की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ दहेज अधिनियम की धारा 3/4 के अलावा आईपीसी की धारा 498 ए, 233, 506, 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाल ने बताया कि मामले की तफ्तीश सीओ आरएस रौतेला करेंगे।