{"_id":"5ca39cd9bdec22143f75865b","slug":"201554226393-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने होटल के कमरे में फंदे पर लटक कर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने होटल के कमरे में फंदे पर लटक कर की आत्महत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। दो दिन से होटल में ठहरे सूखीढांग के नौलापानी गांव निवासी युवक ने होटल के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह दिल्ली के एक होटल में नौकरी करता था। दस दिन पहले ही वह छुट्टी लेकर घर आया था। युवक के मोबाइल से भेजे गए संदेश से माना जा रहा है कि प्रेम-प्रसंग के चलते उसने यह कदम उठाया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
बस स्टेशन मार्ग पर स्थित सिद्धार्थ होटल मालिक दीपक जैन ने बताया कि 31 मार्च से नौलापानी सूखीढांग (चंपावत) निवासी संजय कुमार (27) पुत्र नारायण राम होटल में ठहरा था, लेकिन सोमवार से मंगलवार की सुबह तक उसे होटल से बाहर जाते-आते नहीं देखा तो शक हुआ। होटल स्वामी ने खिड़की से अंदर झांका तो संजय फंदे पर लटका दिखाई दिया।
सूचना पर सीओ नरेश चंद, कोतवाल चंद्रमोहन सिंह और उप निरीक्षक विक्रम फौरन मौके पर पहुंचे। होटल में जमा कराए परिचय पत्र से पहचान के बाद मृतक के परिजनों को सूचित किया गया। मृतक के पिता के आने के बाद पुलिस ने दरवाजे का कुंडा तोड़कर शव कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
कोतवाल ने बताया कि मृतक ने अपने मोबाइल से किसी युवती को संदेश भेजा है कि ‘तुम मुझे प्यार करती हो या नहीं’। इससे माना जा रहा है कि युवक ने प्रेम प्रसंग में यह कदम उठाया है। इस मामले की जांच की जा रही है।
बोरागोठ में दीदी के घर आया था संजय
संजय कुमार अपने घर नौलापानी से एक सप्ताह पहले बोरागोठ निवासी अपनी बड़ी बहन के घर आया था। 31 मार्च को बहन को बताए बिना ही होटल में आकर रहने लगा। होटल स्वामी से उसने नौकरी पर दिल्ली जाने की बात कही थी। संजय की बहन और पिता ने बताया कि उसे लगातार फोन किया जा रहा था। सोमवार दोपहर तक उसके मोबाइल पर कॉल जा रही थी, उसके बाद मोबाइल स्विच ऑफ आने लगा था।