{"_id":"5c757ffbbdec2208d27b27a9","slug":"201551204347-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीआईसी के छात्रों ने किया बाणासुर किले का भ्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीआईसी के छात्रों ने किया बाणासुर किले का भ्रमण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। समग्र शिक्षा अभियान के तहत जीआईसी के छात्र-छात्राओं ने मंगलवार को ऐतिहासिक बाणासुर किले, मां कढ़ाई देवी मंदिर और कृषि विज्ञान केंद्र का भ्रमण किया। प्रधानाचार्य हरिनंदन जोशी ने भ्रमण दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शिक्षक राजूशंकर जोशी, दीपक भट्ट, हरिहर भट्ट और भूपेंद्र देव ताऊ के दिशा-निर्देशन में छात्रों ने पांच गांव बिशुंग और बीस गांव सुंई के प्रसिद्ध कढ़ाई देवी मंदिर के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। शिक्षक जोशी ने बाणासुर किले की ऐतिहासिकता की जानकारी दी। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. एमपी सिंह ने छात्र-छात्राओं को संरक्षित खेती के तौर-तरीके बताए। दल में शामिल छात्र सागर, राहुल, मोहित, सुमित, उमेश ने छात्र-छात्राओं का नेतृत्व किया। ब्यूरो
राइंका अमोड़ी के छात्र-छात्राओं ने किया श्यामलाताल का शैक्षिक भ्रमण
टनकपुर (चंपावत)। समग्र शिक्षा अभियान के तहत राजकीय इंटर कॉलेज अमोड़ी के छात्र-छात्राओं ने श्यामलाताल आश्रम का शैक्षिक भ्रमण कर स्वामी विवेकानंद और आश्रम के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी हासिल की। शिक्षक आरके वर्मा और वीसी पुनेठा के नेतृत्व में आए छात्रों ने श्यामलाताल झील के बाद विवेकानंद आश्रम का भ्रमण किया। प्रकाश गड़कोटी ने बच्चों को आश्रम के विभिन्न क्षेत्रों के बारे में जानकारी दी। दिनेश चंद्र जोशी, एमआर आर्या, कविता तिवारी ने छात्रों को आश्रम में औषधीय पादपों और क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों के बारे में बताया। आश्रम के अध्यक्ष स्वामी ग्यान निष्ठानंद महाराज ने स्वामी विवेकानंद की जीवनी और उनके द्वारा किए गए कार्यों से छात्रों को अवगत कराया।