फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   चौमेल-मऊ-गंगाली रोड की बदहाली पर भड़के ग्रामीण

चौमेल-मऊ-गंगाली रोड की बदहाली पर भड़के ग्रामीण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Dec 2018 09:39 PM IST
विज्ञापन
चौमेल-मऊ-गंगाली रोड की बदहाली पर भड़के ग्रामीण
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट विकासखंड के चौमेल-मऊ-गंगाली सड़क की बदहाली पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई है। सड़क बनने के 25 साल बाद भी डामरीकरण नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन भेजकर शीघ्र सड़क की हालत ठीक नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन


सामाजिक कार्यकर्ता उमेद सिंह बिष्ट के नेतृत्व में ग्रामीणों ने लोनिवि को दिए ज्ञापन में कहा कि चौमेल-मऊ-गंगाली मार्ग निर्माण के ढाई दशक बाद भी डामरीकरण नहीं होने से लोगों को आवाजाही में दुश्वारी हो रही है। गड्ढों और बरसातों में कीचड़ होने से रोड पर चलना चुनौती बन रहा है। साथ ही वाहनों के रखरखाव में भी काफी धन खर्च करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने मार्ग में डामरीकरण नहीं कराने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। ज्ञापन और प्रदर्शन करने वालों में ग्राम प्रधान निर्मला देवी, परी देवी, शंकर सिंह, पूरन सिंह, अमर सिंह, जमन सिंह, ललित सिंह, प्रहलाद सिंह, राजू, मोहन सिंह, लक्ष्मण सिंह, खीम सिंह, त्रिलोक सिंह, बलवंत सिंह, दीपक सिंह आदि शामिल थे। इधर विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही मार्ग की मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed