फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   धनतेरस पर बैकों में लगी उपभोक्ताओं की लंबी लाइन

धनतेरस पर बैकों में लगी उपभोक्ताओं की लंबी लाइन

Mon, 05 Nov 2018 10:27 PM IST
Updated Mon, 05 Nov 2018 10:27 PM IST
विज्ञापन
धनतेरस पर बैकों में लगी उपभोक्ताओं की लंबी लाइन
चंपावत। जिला मुख्यालय में दीपावली पर्व में धनतेरस पर बैंकों में काफी भीड़ रही। उपभोक्ताओं को बैंक से कैश निकासी, जमा करने में घंटों इंतजार करना पड़ा। बैंकों में उपभोक्ताओं की भीड़ के कारण चार-पांच लाइनें लगाई गई। भारतीय स्टेट बैंक, पीएनबी, नैनीताल, अल्मोड़ा अर्बन, बैंक ऑफ बड़ौदा, ग्रामीण बैंक, जिला सहकारी बैंक आदि में सोमवार को उपभोक्ताओं की भीड़ अधिक देखी गई। स्टेट बैंक में भीड़ अधिक होने से उपभोक्ताओं को अंदर पैर रखने के लिए भी जगह नहीं मिल पा रही थी। प्रबंधन ने बैंक में अधिक भीड़ देखते हुए तीन-चार जगह से निकासी, जमा काउंटर खोल दिए। बैक प्रबंधक एनआर जौहरी ने बताया कि धनतेरस को बैंक में कैश निकालने वाले उपभोक्ताओं की अधिक भीड़ लग गई। उपभोक्ताओं की किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो उसके लिए अन्य काउंटरों से उपभोक्ताओं को निकासी और जमा करवाई गई।
विज्ञापन


एटीएम में भी रही उपभोक्ताओं की भीड़
चंपावत। कैश निकालने के लिए सोमवार को उपभोक्ताओं की लंबी कतारें लगी रही। अलबत्ता सभी बैंकों के एटीएम में कैश होने से उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ा।
विज्ञापन


गौरलचौड़ पटाखे बाजार में नहीं दिखी रौनक
चंपावत। गोरलचौड़ मैदान में सोमवार को लगी पटाखे की दुकानों में रौनक कम रही। दुकानदार दिनभर ग्राहकों का इंतजार करते रहे। गोरलचौड़ मैदान में करीब 40 दुकानें लगाई गई हैं। बाजार में भीड़ कम करने के लिए प्रशासन चार-पांच साल से गोरलचौड़ मैदान में ही पटाखे की दुकानें लगवा रहा है। प्रशासन की और से पटाखे की दुकानें लगाने के लिए 40 लोगों को लाइसेंस दिए हैं। बाजार से पटाखे की दुकान दूर होने से अधिक लोग नहीं पहुंच पाए। कुछ लोगों को तो गोरलचौड़ मैदान में पटाखे की दुकानें लगाने का भी पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed