फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   लोगों में जंगली जानवरों का खौफ

लोगों में जंगली जानवरों का खौफ

Sat, 02 Jun 2018 12:13 AM IST
Updated Sat, 02 Jun 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
लोगों में जंगली जानवरों का खौफ

विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)।
नगर से सटे दोगाड़ी रेंज के जंगल में बाघ के हमले में एक युवक के बाल-बाल बचने के बाद से ग्रामीणों में भय व्याप्त है। उन्होंने आए दिन जंगली जानवरों द्वारा किए जा रहे नुकसान से निजात दिलाने के लिए वन विभाग के अलावा जिला प्रशासन से कारगर कदम उठाने की मांग की है।


बृहस्पतिवार को दोगाड़ी रेंज के वन वाचर तुला राम का 25 वर्षीय बेटा मंगल बाघ के हमले में बाल-बाल बच था। इस घटना के बाद से जंगल के किनारे बसे ग्रामवासियों में खासा भय व्याप्त है। उन्होंने वन विभाग से जंगली जानवरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है। बता दें कि पिछले एक दशक में बाघ और हाथियों के हमले में आधा दर्जन के करीब लोगों ने अपनी जान तक गंवाई है। हाथियों के झुंड आए दिन गांव में प्रवेश कर खेतों में खड़ी फसलों का नुकसान तो करते ही हैं, जंगल से सटे कई गांव में घरों, चक्की, गोशाला, आंगनबाड़ी केंद्र, स्कूल आदि को भी ध्वस्त किया है। ज्ञानखेड़ा की प्रधान नीतू देवी, थ्वालखेड़ा के प्रधान सुंदर सिंह बोहरा, नायकगोठ की प्रधान रेनू देवी, बस्तिया के प्रधान नवीन बोहरा, आगबाग की प्रधान पुष्पा विश्वकर्मा, बिचई की किरन देवी, सैलानीगोठ के प्रधान बसंत राय ने वन विभाग और प्रशासन से जंगली जानवरों से निजात दिलाने को कारगर कदम उठाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed