{"_id":"5ad77fb54f1c1b62098b5421","slug":"201524072373-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृष्ण और बलराम ने किया बत्सासुर तथा बकासुर का वध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृष्ण और बलराम ने किया बत्सासुर तथा बकासुर का वध
Updated Wed, 18 Apr 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। भिंगराड़ा कस्बे के खरही ग्राम पंचायत में श्रीकृष्ण लीला का मंचन जारी है। स्थानीय कलाकारों के अभिनय को देखने के लिए आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच रहे हैं। श्रीकृष्णलीला के आठवें दिन नारद की ओर से गुप्त रहस्य बताना, वसुदेव की ओर से कृष्ण बलराम को नंद घर पहुंचाने के छल से कंस क्रोधित हो जाता है।
कृष्ण और बलराम की ओर से बत्सासुर और बकासुर का वध करने, ब्रह्मा जी द्वारा कृष्ण के साक्षात रूप की परीक्षा लेने, ब्रह्मा के गोपी ग्वालों को गुफा मे छिपाने आदि की लीला का मंचन किया गया। कृष्ण का अभिनय सचिन ने, बलराम का नीरज ने, गुप्तचर का चंदन सिंह, बकासुर का कृष्णानंद, बत्सासुर का चंद्रशेखर ने, ब्रह्मा का संजय ने, नारद का नवीन सिंह ने और राधा का अभिनय विनोद सिंह ने किया।