फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   गेहूं की फसल को बस 21 लाख रुपये का नुकसान!

गेहूं की फसल को बस 21 लाख रुपये का नुकसान!

Tue, 17 Apr 2018 10:29 PM IST
Updated Tue, 17 Apr 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
गेहूं की फसल को बस 21 लाख रुपये का नुकसान!
चंपावत। पिछले सप्ताह हुई भारी बारिश और ओलावृष्टि से जिले की खेती को बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। कृषि विभाग की मानें, तो जिले में बमुश्किल 15 से 20 प्रतिशत गेहूं की फसल को नुकसान होने का अनुमान है। विभाग ने नुकसान की रिपोर्ट को कृषि निदेशक को भेज दिया है।
विज्ञापन


जिले में करीब 8000 हेक्टेयर एरिया में गेहूं की फसल की बुवाई होती है। मुख्य कृषि अधिकारी एस कुमार ने बताया कि अधिक बारिश, ओलावृष्टि से जिले में करीब 887 हेक्टेयर गेहूं की फसल को 21.15 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। गेहूं की फसल को सबसे ज्यादा नुकसान चंपावत विकासखंड के मैदानी क्षेत्र टनकपुर-बनबसा में हुआ है। यहां खेतों में कटी फसल को अधिक नुकसान हुआ है। विभाग का कहना है कि राजस्व विभाग के सर्वे की रिपोर्ट और कृषि निदेशालय से मिले दिशा-निर्देश के बाद ही किसानों को मिलने वाले मुआवजे की स्थिति साफ हो सकेगी।
विज्ञापन


फल, साक-भाजी को 10 प्रतिशत का नुकसान
ओलावृष्टि से जिले की बागवानी को करीब 10 प्रतिशत का नुकसान होने का अनुमान लगाया गया है। जिला उद्यान अधिकारी एनके आर्या का कहना है कि फूल गिरने से आम, लीची, माल्टा, संतरा को करीब 10 प्रतिशत से 15 प्रतिशत तक के नुकसान का अंदाजा है। जबकि आलू, टमाटर, बैगन व मिर्च को करीब आठ प्रतिशत तक का नुकसान हुआ है। नुकसान की ज्यादातर मार टनकपुर, बनबसा, लोहाघाट, खेतीखान, स्वांला, अमोड़ी आदि इलाकों में पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed