{"_id":"5ac26be04f1c1bda618b50aa","slug":"201522691040-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काठगोदाम से पंचेश्वर तक सड़क निर्माण का शासनादेश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काठगोदाम से पंचेश्वर तक सड़क निर्माण का शासनादेश जारी
Updated Mon, 02 Apr 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। काठगोदाम से लोहाघाट होते हुए पंचेश्वर तक 188.60 किमी लंबी सड़क निर्माण का शासनादेश जारी हो गया है। मुख्य सचिव ओम प्रकाश के हस्ताक्षरों से जारी शासनादेश पहुंचने पर क्षेत्रीय लोगों ने खुशी जताते हुए विधायक पूरन सिंह फर्त्याल और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का आभार जताया है।
एडीबी उत्तराखंड स्टेट हाइवे इम्प्रूवमेंट प्रोजेक्ट के तहत बनने वाली सड़क की डीपीआर के लिए एक करोड़ की वित्तीय स्वीकृति होने के बाद जल्द ही इसके टेंडर भी हो जाएंगे। विधायक फर्त्याल ने मुख्य सचिव ओम प्रकाश के जारी शासनादेश का हवाला देते हुए बताया कि काठगोदाम से पंचेश्वर तक 188.60 किमी. लंबी बनने वाली डेढ़ लाइन सड़क काठगोदाम, रानीबाग, भीमताल, खुटानी, पदमपुरी, धानाचुली, पहाड़पानी, शहर फाटक, मोरनौला, देवीधुरा, लोहाघाट होते हुए पंचेश्वर तक जाएगी। लोहाघाट विधानसभा में यह रोड वालिक से पंचेश्वर तक करीब 95 किमी. तक आएगी। रोड बनने से पर्यटन को बढ़ावा मिल सकेगा।