{"_id":"5a6372af4f1c1b6b268b590f","slug":"201516466863-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुले में शौच पर दंडनात्मक कार्रवाई अनुचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुले में शौच पर दंडनात्मक कार्रवाई अनुचित
Updated Sat, 20 Jan 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत खुले में शौच करने वालों पर दंडनात्मक कार्रवाई को अनुचित बताया है। उन्होंने पालिका प्रशासन से आगामी पूर्णागिरि मेले में श्रद्धालुओं के लिए पर्याप्त शौचालय बनाने की मांग की है।
वरिष्ठ लिपिक बसंतराज चंद को ईओ के नाम सौंपे गए ज्ञापन में कांग्रेसियों ने कहा कि नगर पालिका खुले में शौच कर रहे लोगों से जुर्माना वसूल रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जिले को खुले में शौच मुक्त जिला घोषित करवाकर झूठी वाह-वाही लूटी जा रही है, लेकिन शौचालय विहीन परिवारों को शौचालय सुविधा मुहैया नहीं कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने कांग्रेस सरकार द्वारा चलाई गई शौचालय बनाकर देने की योजना पर विराम लगा दिया है, जिसके चलते शौचालय विहीन परिवार खुले में शौच को मजबूर हो रहे हैं। ज्ञापन देने वालों में मंडी समिति के पूर्व सभापति हरीश भट्ट, मोहन सिंह, ललित शर्मा, जावेद सिद्दीकी, श्याम कुमार, मोहन महर, चर्चित शर्मा, शिवम गोयल आदि शामिल थे।