{"_id":"5a53afd94f1c1b0f788b75f1","slug":"201515433945-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों को दी गई आग लगने पर बचाव की जानकारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों को दी गई आग लगने पर बचाव की जानकारियां
Updated Mon, 08 Jan 2018 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने अग्नि सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया है। प्रभारी अग्नि सुरक्षा अधिकारी नरेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में सोमवार को लोहाघाट के भीड़ वाले स्टेशन बाजार से अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान फायर कर्मियों ने लोगों को आग से बचाव के बारे में बताया। कहा कि घरों में खाना बनाने के बाद गैस सिलेंडर का रेगुलेटर बंद रखना चाहिए।
गैस चूल्हे का बटन ऑन करते ही उसे लाइटर, माचिस से तुरंत जलाना चाहिए। चूल्हा बंद करते समय रेगुलेटर ऑफ कर देना चाहिए। गैस सिलेंडर में आग लगने पर घबराना नहीं चाहिए। अपने आसपास मौजूद बोरे, कंबल को पानी में भिगोकर उसे सिलेंडर के चारों ओर लपेट देना चाहिए, जिससे बुझ जाएगी। उन्होंने व्यापारियों को दुकानों में लगा फायर एक्सटिंग्यूसर चलाना सिखाया। एफएसओ ने बताया कि यह अभियान बाराकोट, पाटी, चंपावत आदि स्थानों पर भी चलाया जाएगा। इस दौरान थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह बृजवाल, फायरकर्मी धर्मेंद्र लाल, हरीश गिरी, भूपेंद्र सिंह, लक्ष्मण सामंत, दया राम आदि थे।