फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   शारदा हेडवर्क्स की बिजली कटी

शारदा हेडवर्क्स की बिजली कटी

Tue, 28 Nov 2017 09:58 PM IST
Updated Tue, 28 Nov 2017 09:58 PM IST
विज्ञापन
शारदा हेडवर्क्स की बिजली कटी
बनबसा (चंपावत)। यूपीसीएल ने करीब साढ़े 11 करोड़ की बकाया राशि का भुगतान न किए जाने पर शारदा हेडवर्क्स (यूपी सिंचाई विभाग) की बिजली काट दी है। बैराज की बिजली काटे जाने से शारदा बैराज पुलिस चौकी पर भी अंधकार पसर गया है। वहीं, शारदा हेडवर्क्स प्रशासन यूपीसीएल ने लोहियाहेड पावर हाउस को सप्लाई पानी के एवज में करीब 55 करोड़ से अधिक का बकाया बताया है।
विज्ञापन


बीते सोमवार को दोपहर करीब 1:30 बजे यूपीसीएल ने शारदा हेडवर्क्स कार्यालय, कॉलोनी परिसर और शारदा बैराज की बिजली काट दी। विद्युत विभाग के एसडीओ बीएम भट्ट ने बताया कि वर्ष 2003 से यूपी सिंचाई विभाग के शारदा हेडवर्क्स पर यूपीसीएल का करीब साढ़े 11 करोड़ से अधिक का बकाया है।
विज्ञापन


उच्चाधिकारियों के निर्देश पर सोमवार को शारदा हेडवर्क्स की बिजली काट दी गई है। बिजली कटने से शारदा हेडवर्क्स कर्मियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली न होने से शारदा हेडवर्क्स परिसर में पेयजल संकट पैदा हो गया है। शारदा हेडवर्क्स के एसडीओ बृजेश मौर्या ने बताया कि यूपीसीएल पर यूपी सिंचाई विभाग की 55 करोड़ से अधिक की राशि बकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि करीब पांच दशक से लोहियाहेड पावर हाउस को दिए जाने वाले पानी सप्लाई का भुगतान यूपीसीएल ने नहीं किया गया है। उधर, सीओ आरएस रौतेला ने शारदा बैराज और बैराज चौकी की बिजली काटे जाने को सुरक्षा के लिए घातक बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed