फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   आधी अधूरी जानकारी के साथ बैठक में आने पर डीएम नाराज

आधी अधूरी जानकारी के साथ बैठक में आने पर डीएम नाराज

Tue, 28 Nov 2017 02:04 AM IST
Updated Tue, 28 Nov 2017 02:04 AM IST
विज्ञापन
आधी अधूरी जानकारी के साथ बैठक में आने पर डीएम नाराज

विज्ञापन
चंपावत। जिला, राज्य केंद्र पोषित योजनाओं की समीक्षा बैठक में कई विभागों के अधिकारी बिना तैयारी के पहुंच गए। समीक्षा के दौरान कृषि विभाग के अधिकारी तो डीएम को संतोषजनक जवाब तक नहीं दे पाए हैं। डीएम डॉ. इकबाल अहमद ने अधूरी जानकारी के साथ जिला स्तरीय बैठक में आने वाले अधिकारियों के प्रति नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि अगली बैठकों में बिना तैयारी के बैठक में आने वाले अधिकारियों को बाहर कर दिया जाएगा।

डीएम सोमवार को जिला कार्यालय सभागार में जिला, राज्य, केंद्र पोषित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे। कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान डीएम ने बैठक में मौजूद विभागीय अधिकारी से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रगति के बारे में पूछा तो संबंधित अधिकारी संतोषजनक जबाब नहीं दे पाए। डीएम ने इस पर असंतोष जताते हुए कहा कि अगली बैठकों में सक्षम अधिकारी के अनुपस्थित रहने पर कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन


बैठक में डीएम ने विभिन्न विभागों की टेंडर प्रक्रिया में कम राशि का टेंडर होने पर अवशेष धनराशि की सूचना से अवगत न कराने को भी गंभीरता से लिया। विभागों को शेष धनराशि के संबंध में पूरी जानकारी से अवगत कराने के निर्देश दिए। केंद्र पोषित योजनाओं की समीक्षा करते हुए डीएम ने मनरेगा के कार्यों की भौतिक एवं वित्तीय रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश जिला विकास अधिकारी को दिये। उन्होंने सभी अधिकारियों को जिला मुख्यालय में न बैठकर क्षेत्र भ्रमण करने को कहा। बताया गया कि आम आदमी की जरूरी पत्रावलियों में की जा रही देरी को गंभीरता से लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने अर्थ एवं संख्याधिकारी को सभी अधिकारियों से मानकों के अनुसार कार्यों में धनराशि व्यय करने का प्रमाणपत्र भी लेने के निर्देश दिए। डीएम ने उरेडा, पर्यटन, सेवायोजन, मत्स्य, पंचायतीराज, प्राथमिक शिक्षा, चिकित्सा, वन विभागों द्वारा अभी तक जिला योजना में अवमुक्त धनराशि के सापेक्ष काफी कम राशि व्यय करने पर नाराजगी जताई। साथ ही 15 दिसंबर तक अवमुक्त धनराशि का 75 प्रतिशत व्यय करने के निर्देश दिए। बैठक में पीडी एचजी भट्ट, डीडीओ आरसी तिवारी, सीएमओ डॉ.एमएस बोरा, सीवीओ डॉ.बीएस जंगपांगी, सीईओ आरसी पुरोहित सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed