{"_id":"5a19aa0e4f1c1ba12d8b49db","slug":"201511631374-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में घायल बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में घायल बाइक सवार युवक की मौत
Updated Sat, 25 Nov 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। पुलिस उप निरीक्षक की कार की टक्कर से घायल हुए बाइक सवार ज्ञानखेड़ा निवासी संदीप (18) पुत्र नेत्रराम की इलाज के दौरान मौत हो गई।
संदीप का बरेली जिले में स्थित मूल गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया है। शुक्रवार को जिले में तैनात एक उप निरीक्षक पत्नी के साथ कार (यूके 03 ए/8072) से चंपावत जा रहा था कि ज्ञानखेड़ा के पास उनकी कार और विपरीत दिशा से आ रही बाइक (यूके 03/4383) में जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार संदीप गंभीर रूप से घायल हो गया था। यहां संयुक्त चिकित्सालय में प्राथमिक इलाज के बाद उसे हायर सेंटर रेफर किया गया, जिस पर परिजन उसे बरेली के एक अस्पताल में ले गए। बताया गया कि बरेली में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। कोतवाल अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि मृतक पक्ष की ओर से फिलहाल दुर्घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है।