{"_id":"5a0dcbe34f1c1b6e468b46ee","slug":"201510853603-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठाड़ाढूंगा के प्रस्तावित मोटर मार्ग का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठाड़ाढूंगा के प्रस्तावित मोटर मार्ग का विरोध
Updated Thu, 16 Nov 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। जीजीआईसी से ठाड़ाढूंगा की ओर प्रस्तावित मोटर मार्ग का विरोध शुरू हो गया है। कलीगांव के ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन देकर शीघ्र निर्माण कार्य में रोक लगाने की मांग की है। मांगों की अनदेखी पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
ग्रामीणों की ओर से लोनिवि के अधिशासी अभियंता बीसी पंत को दिए ज्ञापन में कहा गया है कि लोनिवि की ओर से जीजीआईसी से ठाड़ाढूंगा तक मोटर मार्ग का निर्माण किया जाना है। ग्रामीणों का कहना है कि जिस भूमि में सड़क प्रस्तावित की गई है, वह भूमि ग्रामीणों की नाप भूमि है। उनकी भूमि से सड़क बनाए जाने पर जमीन नहीं बचेगी। नागरिकों ने ईई से इस मार्ग के निर्माण कार्य के प्रस्ताव पर रोक लगाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में वासुदेव सिंह पुजारी, दीपक पुजारी, चंद्र सिंह पुजारी, नारायण सिंह, दीवान सिंह पुजारी, मदन सिंह, हेमा देवी, मीरा देवी आदि मौजूद रहे।