{"_id":"5c72d1bcbdec22738244824d","slug":"191551028668-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंपावत में 31209 किसानों के प्रपत्र अपलोड हुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंपावत में 31209 किसानों के प्रपत्र अपलोड हुए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत/पाटी। तहसील परिसर में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की जानकारी दी गई। चंपावत में एसडीएम सीमा विश्वकर्मा ने योजना की पात्रता की जानकारी दी। इस मौके पर प्रधानमंत्री की मन की बात कार्यक्रम को भी सुना गया। 2 हेक्टेयर से कम जमीन वाले 31209 किसानों के प्रपत्र अपलोड किए गए हैं। जिन किसानों के प्रपत्र भरने से रह गए हैं, वे अपना पंजीकरण कृषि, राजस्व विभाग में कर सकते हैं। कृषि अधिकारियों ने किसानों को खेती के तरीकों की जानकारी दी।
इस मौके पर तहसीलदार हरीश चंद्र जोशी, ग्राम प्रधान विनोद सिंह, लक्ष्मण सिंह, गिरधर फर्त्याल सहित किसान मौजूद थे। पाटी में एसडीएम शिप्रा जोशी की अध्यक्षता और बीडीओ डॉ. अमित ममगांई के संचालन में हुए कार्यक्रम में ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री की मन की बात सुनी। एसडीएम ने बताया कि किसानों की सम्मान निधि उनके बैंक खातों में ऑनलाइन आएगी। वहां कृषि अधिकारी मनीष नरियाल, आशुतोष सिंह, किशोर कुमार, दीपक भट्ट, चतुर सिंह मेहता, सोबन सिंह मौनी, छत्र सिंह, ललित पचौली, देवकी देवी, पूरन भट्ट, कलावती देवी आदि किसान मौजूद थे।