{"_id":"5c4a03ccbdec227360603d6a","slug":"191548354508-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस दिनी उद्यमिता विकास प्रशिक्षण शिविर का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस दिनी उद्यमिता विकास प्रशिक्षण शिविर का समापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। एसबीआई ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में बृहस्पतिवार को दस दिनी उद्यमिता विकास प्रशिक्षण शिविर का समापन हो गया है । खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग के जिला समन्वयक नरेंद्र सिंह बिष्ट ने प्रशिक्षणार्थियों को ऋण संबंधी जानकारी दी। संस्थान के निदेशक जनार्दन चिल्कोटी ने प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण का लाभ लेकर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।
जिला खादी एवं ग्रामोद्योग अधिकारी एनसी कोठारी, दीपक जोशी ने आयकर, जीएसटी के बारे में बताया। प्रतिभागियों के अंतिम मूल्यांकन में ममता महर प्रथम, शंकर जोशी द्वितीय और कमल सिंह तीसरे स्थान पर रहे। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। वहां मदन मोहन चिल्कोटी, प्रकाश चंद्र, विजय सिंह लड़वाल मौजूद रहे।