{"_id":"5b3d10834f1c1b02278b47e4","slug":"191530728579-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशेड़ियों की हरकत से परेशान हैं नागरिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशेड़ियों की हरकत से परेशान हैं नागरिक
Updated Wed, 04 Jul 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। नगर और आसपास क्षेत्र में नशेड़ियों के आतंक से लोगों को बुरी तरह परेशान हैं। इस वजह से महिलाओं को आवागमन में परेशानी हो रही है, वहीं उनके शोर-शराबे से आसपास के लोगों का जीना भी मुश्किल हो रहा है।
आनंद राय, भैरव राय, कैलाश राम, शिवराज सिंह, विजय सिंह, राजेंद्र प्रसाद आदि का कहना है कि नशेड़ियों ने शिवालय मंदिर मार्ग में लकड़ी टाल से नीचे, पार्क, मायावती रोड, देवीधार, चौड़ी गांव के सामने, मेलकूना आदि स्थानों में नशेड़ियों ने अपने ठिकाने बनाए हैं। इन जगहों में शाम होते ही नशेड़ी खूब ऊधम काटते हैं।
नशेड़ियों के आतंक के चलते महिलाओं का आना-जाना भी दूभर हो गया है। लोगों का कहना है कि नशेड़ियों द्वारा वाहनों में जोर की आवाज में गाने-बजाने, हो हल्ला करने, अभद्र भाषा का प्रयोग करने से काफी दिक्कतें होती हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।