{"_id":"5a579ae64f1c1b46198b46f0","slug":"191515690726-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांग को नहीं मिली सस्ते गल्ले की दुकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्यांग को नहीं मिली सस्ते गल्ले की दुकान
Updated Thu, 11 Jan 2018 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पाटी (चंपावत)। पाटी विकासखंड के करौली गांव निवासी दिव्यांग जीत राम एक अदद सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान के लिए दर-दर भटक रहा है। दुकान स्वीकृत कराने की मांग को लेकर दिव्यांग ने जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर कहा कि कई अनियमितताएं पाए जाने पर पूर्ति विभाग ने कुछ समय पहले गांव की सस्ते गल्ले की दुकान को निरस्त कर दिया था।
नई दुकान खोलने के लिए ग्रामीणों की खुली बैठक हुई। बैठक में पक्ष में सर्वाधिक 29 लोगों ने उनके पक्ष में सहमति जताई। तब सर्वसम्मति से उसे सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान आवंटित करने का फैसला लिया गया। लेकिन अभी तक उन्हें दुकान नहीं मिल पाई है। जिला पूर्ति अधिकारी केके अग्रवाल का कहना है कि सस्ता गल्ला विक्रेता लछ राम ने दुकान को निरस्त करने के खिलाफ न्यायालय में अपील की थी। अदालत ने पूर्ति विभाग द्वारा दुकान निरस्त करने के आदेश को खारिज कर दिया। न्यायालय के आदेश पर लछ राम की दुकान को पुन: बहाल कर दिया गया।