फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   हमलावर बाघ को पकड़ने की कोशिश में जुटा वन विभाग

हमलावर बाघ को पकड़ने की कोशिश में जुटा वन विभाग

Sat, 25 Nov 2017 11:06 PM IST
Updated Sat, 25 Nov 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
हमलावर बाघ को पकड़ने की कोशिश में जुटा वन विभाग

विज्ञापन
टनकपुर। शारदा रेंज के जंगल में महिला को मारने वाले बाघ को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीमें घटना को अंजाम देने वाले बाघ को चिन्हित करने और जंगल में उसकी गतिविधि का पता लगाने में जुटी हुई हैं। बाघ को पकड़ने के लिए विभाग ने जंगल में तीन पिंजरे लगाए हैं। इसके अलावा उसको चिन्हित करने के लिए अलग-अलग स्थानों पर दो दर्जन सीसी कैमरे लगाए हुए हैं।

उल्लेखनीय है कि शारदा रेंज के जंगल में 22 नवंबर को बाघ ने नयागोठ गांव निवासी एक महिला को मार दिया था। घटना के दूसरे दिन ही वन विभाग ने जंगल में सीसी कैमरे और तीन पिंजरे लगा दिए थे। अब घटना हुए चार दिन बीत गए हैं। अभी तक वन विभाग बाघ को पकड़ना तो दूर चिन्हित में भी सफलता नहीं मिल पाई है। उप प्रभागीय वनाधिकारी राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि विभाग की स्थानीय टीम के अलावा तराई पूर्वी वन प्रभाग (रामनगर) व डांडा रेंज की भी टीमों को गश्त करने व बाघ पकड़ने के काम लगाया गया है। विभाग की टीमें गश्त करने के साथ ही हमलावर बाघ की पहचान और उसके मूवमेंट का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन



पहले भी विफल रही थी विभाग की योजना
टनकपुर। क्षेत्र में पहले हुई तीन घटनाओं के बाद भी विभाग ने बाघ पकड़ने की इसी तरह की योजना पर काम किया था, लेकिन तब विभाग को अपनी योजना में सफलता नहीं मिली। थक-हार कर विभाग ने हाल ही में पिंजरे व कैमरे जंगल से हटा दिए थे। 22 नवंबर को शारदा रेंज में बाघ द्वारा एक और महिला मारने के बाद विभाग को फिर पिंजरे व कैमरे मंगाने पड़े। क्षेत्र के लोग पिछले कई महीनों से इस समस्या से जूझ रहे हैं। विभाग द्वारा हमलावर बाघ को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन अभी न तो वन विभाग हमलावर बाघ को पकड़ पाया है। न ही उसे चिन्हित कर पाया है। ऐसे में विभाग की कार्यशैली में भी सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शारदा रेंज में दो बाघ व एक बाघिन की सक्रियता
टनकपुर। हल्द्वानी वन प्रभाग के शारदा व चंपावत वन प्रभाग के बूम रेंज में तीन बाघों सक्रियता बनी हुई है। इनमें दो बाघ और एक बाघिन है। इसके अलावा हाथियों का बड़ा झुंड भी यहां के जंगलों में विचरण कर रहा है। वन क्षेत्राधिकारी गोविंद सिंह रजवार ने बताया कि सीसी कैमरों के फुटेज का अध्ययन करने के बाद शारदा रेंज के जंगल में तीन बाघों सक्रियता का पता चला है।


किरोड़ा पुल के पास दिखा हाथियों का बड़ा झुंड
टनकपुर। शनिवार को गश्त कर रही वन विभाग की टीम को टनकपुर-चंपावत राजमार्ग के किरोड़ा पुल के पास हाथियों का बड़ा झुंड दिखाई दिया। वन वीट अधिकारी कैलाश सिंह ने बताया कि शनिवार की दोपहर करीब बारह बजे किरोड़ा पुल के पास सड़क किनारे खड़े करीब 25 हाथियों का झुंड नजर आया। हाथियों के सड़क से जंगल की ओर जाने तक राजमार्ग में आवागमन रोका गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed